
Xiaomi ने लॉन्च किया 50MP कैमरे वाला सस्ता 5G फोन, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलती है बड़ी बैटरी
AajTak
Redmi 5G New Phone: शाओमी ने अपनी Redmi सीरीज का नया बजट फोन लॉन्च कर दिया है. ये फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है. इसके फीचर्स काफी हद तक हाल में लॉन्च हुए Redmi 13C से मिलते हैं. स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग का मौसम आ चुका है. आपको आने वाले दिनों में कई ब्रांड्स के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स नजर आएंगे. इस लिस्ट में नया नाम Redmi 13R 5G है. Xiaomi ने इस फोन को चीनी बाजार में लॉन्च किया है. भारत में लॉन्च हुए Redmi 13C 5G से इसके फीचर्स काफी हद तक मिलते हैं.
इस बजट 5G फोन में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है. Redmi 13C 5G की तरह ही इस फोन में 6.74-inch का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है. इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
स्मार्टफोन को कंपनी ने सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया है. Redmi 13R 5G तीन कलर ऑप्शन- स्टार रॉक ब्लैक, फैंटेसी पर्पल और वेव वाटर ग्रीन में आता है. कंपनी ने इसे 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) की कीमत पर लिस्ट किया है.
ये भी पढ़ें- Redmi 13C 5G Review: कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, क्या खरीदना चाहिए?
Redmi 13R 5G में 6.74-inch का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है.
हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है. ऑप्टिक्स की बात करें, तो इसमें 50MP के मेन लेंस वाला डुअर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फ्रंट में कंपनी ने 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. स्मार्टफोन 18W की चार्जिंग सपोर्ट करता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








