
Xiaomi ने चुपके से किया ये काम, Tesla से पहले भारत लाई अपनी इलेक्ट्रिक कार SU7
AajTak
Xiaomi अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भारत में शोकेस करने वाली है. Tesla से पहले कंपनी इस कार को भारत लेकर आ गई है. हालांकि, कंपनी कब तक इसे लॉन्च करेगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. Xiaomi SU7 को कंपनी ने पिछले साल इंट्रोड्यूस किया था और इस साल मार्च में इसकी डिलीवरी शुरू हुई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Xiaomi चुपके से भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ गया है. इस कार को कंपनी ने पिछले साल के अंत में चीन में इंट्रोड्यूस किया था. कंपनी इस कार को भारत में अगले हफ्ते दिखा सकती है. हम बात कर रहे हैं Xiaomi SU7 की. हालांकि, कंपनी ने इस कार के लॉन्च और अनवील को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस कार को बेंगलुरू में शोकेस कर सकती है. कंपनी का कहना है कि अभी उनका इस कार को लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है. ब्रांड अगले हफ्ते बेंगलुरू में एक इवेंट कर रहा है, जहां इस कार को दिखा सकता है.
टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें, तो संभवतः कंपनी इस कार को भारत में शोकेस करके लोगों को रिस्पॉन्स देखना चाहती है. बता दें कि Xiaomi को भारत में आए दस साल हो गए हैं. कंपनी ने पहली बार 2014 में भारत में एंट्री की थी. वहीं Xiaomi SU7 को ब्रांड चीन में लॉन्च कर चुका है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi का Redmi 13 5G जल्द होगा लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा और 5030mAh बैटरी
चीन में कंपनी ने SU7 की डिलीवरी मार्च में शुरू की है. इसका बेस मॉडल 30 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ था. ये कार Tesla Model 3 से चीन में 4000 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) सस्ता है.
रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस कार को Xiaomi की ताकत दिखाने के लिए पेश कर रही है. कंपनी दिखाना चाहती है कि उनके पोर्टफोलियो में स्मार्टफोन के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स भी हैं. कंपनी अपने पोर्टफोलियो को शोकेस करना चाहती है, जिससे वो बता सके कि स्मार्टफोन के अलावा उनकी पकड़ दूसरे बड़े कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स में भी है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










