
4.1 सेकंड में 100Kmph की स्पीड, लॉन्च हुई पावरफुल Audi SQ8, इतनी है कीमत
AajTak
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने ऑडी एसक्यू8 (Audi SQ8) को लॉन्च किया है, जो ब्रांड की प्रीमियम कार है. कंपनी की नई कार स्टैंडर्ड क्यू8 और टॉप मॉडल आरएस क्यू8 के बीच के गैप को फिल करती है. इसमें 4 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है.
ये इंजन ही कंपनी आरएस क्यू8 में भी देती है. हालांकि, एसक्यू8 में इंजन को डीट्यून किया गया है. कार की बुकिंग ओपन है. कार स्टैंडर्ड क्यू8 से लगभग 65 लाख रुपये महंगी है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें.
ऑडी एक्सक्यू8 को कंपनी ने 1.78 करोड़ रुपये के इंट्रोडक्टरी एक्स शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है. बता दें कि ऑडी क्यू8 की कीमत 1.13 करोड़ रुपये और आरएस क्यू8 परफॉर्मेंस की कीमत 2.34 करोड़ रुपये एक्स शोरूम है. स्टैंडर्ड ट्रिम के मुकाबले एसक्यू8 की कीमत 65 लाख रुपये ज्यादा और परफॉर्मेंस ट्रिम से 56 लाख रुपये कम है.
यह भी पढ़ें: 10.37 करोड़ कीमत, 330Kmph टॉप स्पीड... Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च
ऑडी एसक्यू8 में 4 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है. ये इंजन 507एचपी की पावर और 770एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो सभी व्हील्स तक पावर को भेजता है. यानी कार ऑल व्हील ड्राइव के साथ आती है.
कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे की है. कार में एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. SUV में मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसमें हेडलाइन वॉशर भी मिलते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










