
खाना तीखा था तो टूरिस्ट ने रेस्टोरेंट पर कर दिया केस, मांगा 92 लाख का हर्जाना
AajTak
जर्मनी का एक पर्यटक ने न्यूयॉर्क शहर के एक टाक्वेरिया में खाना खाने गया था. उसने साल्सा ऑर्डर किया. वहां साल्सा खाने के बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने रेस्टोरेंट पर केस कर दिया और 1 लाख डॉलर यानी 92 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है.
एक टूरिस्ट अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गया था. वहां उसने एक टाको रेस्टोरेंट में खाना खाया. इसके बाद वो बीमार पड़ गया. आज दो साल बाद उसने रेस्टोरेंट से 92 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. उसका दावा था कि रेस्टोरेंट में उसे ऐसा मसालेदार खाना परोसा गया कि वह बीमार पड़ गया.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के फैसल मंज नाम के टूरिस्ट ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर स्थित एक टाक्वेरिया (मैक्सिकन सॉस की दुकान) के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने उसे मसालेदार साल्सा के हद से ज्यादा तीखेपन के बारे में चेतावनी नहीं दी गई थी.
फैसल मान्ज़ ने लॉस टैकोस नंबर 1 पर अपने हरे साल्सा के तीखेपन के बारे में चेतावनी नहीं देने का आरोप लगाते हुए 100,000 डॉलर के हर्जाने की मांग की. फैसल ने टाको रेस्तरां पर यह दावा करते हुए हर्जाने का मुकदमा दायर किया कि उसकी सालसा बहुत मसालेदार थी. हालांकि, वह यह मुकदमा हार गया है.
शेमरहोफेन के रहने वाले इंजीनियर और शॉर्ट टर्म कानून के छात्र फैसल मंज ने अदालत में दायर दस्तावेजों में आरोप लगाया है कि अगस्त 2024 में टाइम्स स्क्वायर स्थित लॉस टैकोस नंबर 1 में सेल्फ-सर्व ग्रीन साल्सा का एक निवाला खाने के बाद उन्हें शारीरिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
खाने के बाद शरीर में होने लगी थी परेशानी न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में फेडरल कोर्ट में दायर किए गए अदालती दस्तावेजों के अनुसार , मैंज को तुरंत गंभीर शारीरिक लक्षण महसूस होने लगे. मैंज ने बताया कि उनके जीभ में तेज जलन होने लगी और हृदय गति भी काफी तेज हो गई. मैंज ने आरोप लगाया कि साल्सा खाने से उनके मुंह में छाले हो गए और उन्हें पाचन संबंधी और भावनात्मक परेशानी भी हुई. रेस्तरां ने साल्सा पर लेबल न लगाकर उन्हें यह चेतावनी नहीं दे सका कि वह जो भी खाने जा रहा है, वो कितना तीखा है.
मेंज ने मुकदमे में कहा कि मेरे जैसे व्यक्ति के लिए, जो जर्मनी में रहता है और मसालेदार भोजन नहीं करता. उसके लिए यह खाना शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत बड़ा झटका था. उन्होंने मुआवजे के तौर पर 100,000 डॉलर की मांग की.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










