
Xiaomi की नई स्ट्रैटिजी, पहले फोन सस्ता लॉन्च करो, फिर महंगा कर दो
AajTak
Xiaomi Redmi Note 10 की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. Redmi Note 10 के एक वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने इजाफा किया है. Redmi Note 10 के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
Xiaomi Redmi Note 10 की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. Redmi Note 10 के एक वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने इजाफा किया है. Redmi Note 10 के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है. टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. आम तौर पर शाओमी फोन को कम कीमत पर लॉन्च करके सुर्खियां बटोरती है और बाद में फोन महंगा कर देती है. Xiaomi Redmi Note 10 के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है. अब इसकी कीमत 14,999 रुपये हो गई है. Redmi Note 10 के इस वेरिएंट की नई कीमत Xiaomi के ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर भी अपडेट हो गई है. Redmi Note 10 के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बेस वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 12,499 रुपये रखी गई है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










