
Xiaomi का 'Mi' खेल, क्यों चीनी कंपनी के पीछे पड़ा ईडी? जानिए पूरा मामला
AajTak
Xiaomi India: शाओमी इंडिया जो अब तक अपने स्मार्टफोन और टीवी के कारण चर्चा में रहता था. अब ईडी की वजह से सुर्खियों में है. कंपनी पर रॉयल्टी के नाम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Xiaomi का नाम भारतीय स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी मार्केट में काफी पॉपुलर है. अगर आप शाओमी (Xiaomi) को नहीं जानते होंगे, तो कभी Redmi, Poco और MI का नाम जरूर सुना होगा. ये सभी ब्रांड्स शाओमी का ही हिस्सा हैं.
साल 2014 में भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली यह कंपनी देश के आम आदमी का फोन बन गई है. कभी जो पॉपुलैरिटी नोकिय को फीचर फोन मार्केट में मिलती थी, वहीं शाओमी को भारतीय बाजार ने स्मार्टफोन मार्केट में दिलाई है.
हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कंपनी अपने फोन या टीवी को लेकर नहीं बल्कि अपने 'M' एंड 'I' खेल की वजह से चर्चा में है. M यानी मनी लॉन्ड्रिंग और I यानी भारत. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ED ने शाओमी की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है. कंपनी के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के उल्लंघन का आरोप है और ED की जांच कर रही है.
Xiaomi India चीन बेस्ड Xiaomi Group की सब्सिडियरी है. कंपनी ने साल 2014 में भारतीय बाजार में अपना पहला फोन लॉन्च किया था. ऑफलाइन बाजार के मानकों को तोड़ते हुए कंपनी ने मनु कुमार जैन के साथ शुरुआती दिनों में ऑनलाइन मार्केट में अपना फोकस रखा और फिर ऑफलाइन मार्केट में अपने पैर पसारे.
ऑनलाइन मार्केट की तरह ही साल 2014 में शाओमी भी भारतीय लोगों के लिए एक नई चीज थी. कंपनी ने धीरे-धीरे भारतीय बाजार में ऑनलाइन मार्केट के जरिए ऑफलाइन में एंट्री की और अब देश के सबसे पॉपुलर ब्रांड्स में से एक है.
ED की दी गई जानकारी के मुताबिक, शाओमी इंडिया की 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं. ये पैसे कंपनी के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में थे. कंपनी पर FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून) के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











