
Xiaomi का 144Hz डिस्प्ले, 20MP सेल्फी कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला ये 5G फोन अब हुआ सस्ता
AajTak
Xiaomi Mi 10T 5G की कीमत भारत में 3,000 रुपये तक घटा दी गई है. फोन के 6GB और 8GB दोनों रैम वेरिएंट में कटौती की गई है. शाओमी के इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में Mi 10 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया था.
Xiaomi Mi 10T 5G की कीमत भारत में 3,000 रुपये तक घटा दी गई है. फोन के 6GB और 8GB दोनों रैम वेरिएंट में कटौती की गई है. शाओमी के इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में Mi 10 के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया था. ये 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है. Xiaomi Mi 10T का 6GB रैम वेरिएंट अब 35,999 रुपये की जगह 32,999 रुपये में और 8GB रैम वेरिएंट 37,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में उपलब्ध है. नई कीमतों को शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐमेजॉन पर देखा जा सकता है. साथ ही नई कीमत में इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस फोन की कीमत में जो कटौती की गई है वो परमानेंट है या नहीं. साथ ही आपको बता दें शाओमी की वेबसाइट पर ग्राहक इस स्मार्टफोन पर ICICI बैंक कार्ड्स के साथ फ्लैट 3,000 रुपये के इंस्टैंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










