
Xiaomi का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स सुनकर कहेंगे wow!
AajTak
काफी दिनों तक चर्चा में रहने के बाद Xiaomi ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसका नाम Mi MIX Fold रखा गया है. इस फोल्डेबल फोन में दो डिस्प्ले दिए गए हैं.
काफी दिनों तक चर्चा में रहने के बाद Xiaomi ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इसका नाम Mi MIX Fold रखा गया है. इस फोल्डेबल फोन में दो डिस्प्ले दिए गएहैं. एक बाहर की तरफ और एक अंदर की तरफ. फोल्ड होने पर इसे बतौर स्मार्टफोन और ओपन होने पर बतौर टैबलेट इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, फोल्डेबल होने के अलावा भी इसमें 'लिक्विड लेंस' जैसे कई खास फीचर्स हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. फिलहाल इसे केवल चीन में लॉन्च किया गया है. Xiaomi Mi MIX Fold की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 9,999 (लगभग 1,11,742 रुपये), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,22,917 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 12,999 (लगभग 1,45,265 रुपये) रखी गई है. Mi MIX Fold में खास तरह का कैमरा फीचर दिया गया है. इस फोन में 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसमें लिक्विड लेंस मौजूद है. सीधे शब्दों में बात करें तो ये दरअसल ट्रांसपेरेंट लिक्विड से भरा हुआ फ्लेक्सिबल फिल्म है और ये इंसान के आंखों की तरह अपना शेप बदल सकता है. लिक्विड लेंस की मदद से कैमरा ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन को 3x से 30x तक एडजस्ट कर सकता है. इस टेक्नोलॉजी से फोन का कैमरा महज 3cm का भी फोकस डिस्टेंस अचीव कर सकता है. यानी ये मैक्रो और टेलीफोटो शॉट्स दोनों ले सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










