
X प्लेटफॉर्म डाउन के बाद ठीक हुई सर्विस, भारत समेत दुनियाभर में दिखा असर
AajTak
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) बुधवार की सुबह अचानक डाउन हो गया, करीब 1 घंटे के अंदर ये सर्विस दोबारा ठीक हो गईं. भारत में कई यूजर्स इस प्लेटफॉर्म की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे. इसका असर भारत समेत कई अन्य देशों में भी दिखा, जिसमें अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन का नाम भी शामिल है. इसके बाद लोगों ने रिपोर्ट करना शुरू किया और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर पोस्ट भी किए हैं.
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) बुधवार की सुबह अचानक डाउन हो गया, कुछ समय के बाद ये परेशानी ठीक हो गई. भारत समेत दुनियाभर में कई यूजर्स इस प्लेटफॉर्म की सर्विस को एक्सेस नहीं कर पाए. इसके बाद लोगों ने रिपोर्ट करना शुरू किया और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर पोस्ट भी किए. .
रॉयटर्स के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका में डाउन डिटेक्टर पर 36,500 रिपोर्ट्स सामने आई है. इसके अलावा कनाडा में 3300 रिपोर्ट्स की, इंग्लैंड में 1600 रिपोर्टस की. इससे पता चलता है कि यह एक ग्लोबल आउटेज था. इसका असर भारत में भी दिखाई दिया.
आउटेज वेबसाइट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी बहुत से लोगों ने पोस्ट करना शुरू किया. 9 बजे के बाद बहुत से यूजर्स ने यहां रिपोर्ट की. X प्लेटफॉर्म पर कई लोगों पोस्ट किया और स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया. इसमें यूजर्स अपने अकाउंट्स पर पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. यूजर्स को पेज रिफ्रेश करने पर Something Went Wrong, Try Reloading का मैसेज नजर आया था.
यह भी पढ़ें: सावधान! स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो हो सकती है परेशानी
डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, X प्लेटफॉर्म की डाउन होने की रिपोर्ट करीब बुधवार सुबह 9 बजे से हुई और कुछ ही मिनट में यह संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई. इसको लेकर बहुत से यूजर्स ने पोस्ट किया और इस आउटेज की जानकारी दी. X एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जिस पर कई यूजर्स अपने पसंदीदा नेता, अभिनेता और अन्य लोगों को पोस्ट देखते हैं. इतना नहीं कई लोग इसका इस्तेमाल लेटेस्ट ट्रेंड और न्यूज आदि देखने के लिए भी करते हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo Y18i भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तीन कैमरा, 8 हजार रुपये से कम है कीमत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










