
X पर 'देसी' बन रहे थे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, लोगों ने आधार कार्ड देकर बना दिया Indian
AajTak
अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए पहचान जाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भारत में लोग बहुत पसंद करते हैं. उनके देसी अंदाज को देखते हुए एक शख्स ने तो उनके लिए 'आधार कार्ड' की तैयार कर दिया.
सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने और अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए पहचान जाने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल वे उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिनके सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है. लोग इनपर रियेक्ट करते हैं और ढेरों मीम बनाते हैं.
बीते दिनों वॉन फुटपाथ पर बैठकर नाई से बाल कटवाते दिखे थे. इसी तरह हाल में जब उन्होंने मुंबई की सड़क पर भुनती मूंगफली के ढेले की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की तो ये भी वायरल हो गई.
अब उनके देसी अंदाज को देखकर एक शख्स ने मजे लेते हुए एक ट्वीट में वॉन के नाम और तस्वीर के साथ नकली आधार कार्ड शेयर किया. साथ में उसने लिखा- 'आपका आधार कार्ड तैयार है, अब आप भारतीय नागरिक हैं.'
Ha ha .. love it https://t.co/ab4XoIl6hQ
इस पोस्ट पर ढेरों लोग मजे लेने लगे. एक यूजर ने कहा- माइकल वॉन कुमार लिख देते तो अच्छा रहता. एक अन्य ने कहा- नाम देसी होना चाहिए- माई का लाल बागवान करो. एक शख्स ने कहा- कमाल है, आधार कार्ड में इतनी अच्छी पिक?
You can’t beat the Roasted street nuts in #Mumbai .. love the vibe on the streets .. #India pic.twitter.com/MC8Dm33IAp

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










