
X ने भारत में 8,000 से अधिक अकाउंट किए ब्लॉक, सरकार ने दिए थे आदेश
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत सरकार के कार्यकारी आदेशों के बाद भारत में 8,000 से अधिक अकांउट को ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार की ओर से यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर कंपनी इन आदेशों का पालन नहीं करती है, तो उसके स्थानीय कर्मचारियों को भारी जुर्माना और जेल की सज़ा का सामना करना पड़ सकता है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत सरकार के कार्यकारी आदेशों के बाद भारत में 8,000 से अधिक अकांउट को ब्लॉक कर दिया है. भारत सरकार की ओर से यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर कंपनी इन आदेशों का पालन नहीं करती है, तो उसके स्थानीय कर्मचारियों को भारी जुर्माना और जेल की सज़ा का सामना करना पड़ सकता है.
यह निर्देश अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों और कई यूजर्स सहित कई तरह के अकांउट्स को प्रभावित करता है. X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) ने कहा कि वह भारत में अपने प्लेटफ़ॉर्म को पूरी तरह बंद किए जाने से बचाने के लिए इन आदेशों का पालन कर रहा है, लेकिन उसने सरकार की इस कार्रवाई की पारदर्शिता की कमी की कड़ी आलोचना की.
कंपनी ने अपने "ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स" अकाउंट पर पोस्ट किए एक बयान में कहा, 'यह कोई आसान फैसला नहीं है. हालांकि, भारत में प्लेटफ़ॉर्म को चालू रखना भारतीयों की जानकारी तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बेहद ज़रूरी है.'
X के अनुसार, अधिकांश आदेशों में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस सामग्री ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है. अधिकतर मामलों में भारत सरकार ने यह नहीं बताया कि किसी खाते की कौन-सी पोस्ट स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करती है.
X ने इस कदम को सेंसरशिप के बराबर बताया और चेतावनी दी कि पूरे खातों को ब्लॉक करना, न कि केवल पोस्टों को, गंभीर परिणाम ला सकता है. कानूनी बाध्यताओं के कारण X इन कार्यकारी आदेशों को सार्वजनिक नहीं कर सकता, लेकिन उसने पारदर्शिता की मांग की.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









