
WTC 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप हुई खत्म, देखें प्वाइंट टेबल, अब फाइनल पर नजर
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 खत्म हो गई है और अब सिर्फ फाइनल का इंतज़ार है. आईसीसी द्वारा फाइनल प्वाइंट टेबल जारी कर दी गई है, जिसमें टीम इंडिया नंबर-2 पर है.
WTC 2023: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खत्म हुई टेस्ट सीरीज के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 भी खत्म हो गई है. ICC द्वारा सोमवार को फाइनल प्वाइंट्स टेबल जारी की गई, अब इस चैम्पियनशिप का सिर्फ फाइनल मुकाबला होना बाकी है. जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून को लंदन के द ओवल मैदान में होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की फाइनल प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर है, जबकि भारत नंबर-2 पर है. आईसीसी के नियमों के मुताबिक, प्वाइंट टेबल में टॉप-2 में रहने वाली टीम ही फाइनल में पहुंचती है. बता दें कि इस चैम्पियनशिप की आखिरी सीरीज़ में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 2-0 से मात दी है.
फाइनल प्वाइंट टेबल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के नाम 11 जीत, 3 हार और 5 ड्रॉ मैच हैं. ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 66.67 है, जबकि भारत 10 जीत, 5 हार और 3 ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत का जीत प्रतिशत 58.6 रहा है.
क्लिक करें: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंची
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 की टॉप-3 टीमें
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भारतीय टीम का प्रदर्शन - इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज 2-2 से बराबर रही - न्यूजीलैंड को 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज में 1-0 से हराया - साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में 1-2 से हारे - श्रीलंका को 2 टेस्ट की घरेलू सीरीज में 2-0 से हराया - बांग्लादेश को 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की घरेलू सीरीज में 2-1 से जीतफाइनल में कंगारुओं से होगी जंग हाल ही में टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात दी है. भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में यह लगातार चौथी सीरीज जीत है, जो एक इतिहास है. भारतीय टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही फाइनल मैच खेलना है, जो आसान नहीं होने वाला है. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची है. 2019-21 के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से हार झेलनी पड़ी थी.WTC 2023 फाइनल- - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 7 से 11 जून - द ओवल, लंदन - 12 जून रिजर्व डे

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






