
World War की आहट! Israel ने फिर किया गाजा पट्टी पर हमला, करीब 200 लोगों की मौत
Zee News
इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine) के बीच 8 दिनों से संघर्ष जारी है और दोनों देशों के बीच चल रही लड़ाई में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इजरायल का आरोप कि हमास ने पिछले एक सप्ताह में 3100 राकेट दागे हैं.
नई दिल्ली: इजरायल (Israel) ने फिर गाजा पट्टी पर हमला किया और बीती रात लगातार 10 मिनट तक बमवर्षक विमानों से बम बरसाए. इजरायल ने 60 एयरस्ट्राइक फिलिस्तीन के गाजा शहर पर किए. इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine) के बीच 8 दिनों से संघर्ष जारी है और इजरायल का आरोप कि हमास ने पिछले एक सप्ताह में 3100 राकेट दागे हैं. इजरायल के कई शहरों में लोगों की पिछली कई रातें धमाकों के शोर में बीती हैं. गाजा शहर से हमास रॉकेट हमला करता है, तो इजरायल अपने एयर डिफेंस सिस्टम से उन रॉकेट को आसमान में ही खत्म कर देती है. हमास के कुछ रॉकेट इजरायल को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं. इजारायल के अलग-अलग इलाकों में हमास के हमले से नुकसान भी दिख रहे हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



