)
Mir Yar Balcoh Exclusive: ‘ईरान-पाकिस्तान से टूट कर बनेगा बलूचिस्तान’, इस आजादी की जंग में क्या कर रहे हैं हिंदू?
Zee News
Mir Yar Balcoh Exclusive: बलूचिस्तान की आजादी को लेकर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट जैसे कई संगठन अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. चूंकि बलूचिस्तान की जमीनी हकीकत को पाकिस्तान सदियों से छिपाता आ रहा है. ऐसे में, आइए Zee Bharat के स्पेशल सीरीज ‘बलूचिस्तान की हकीकत’ पार्ट-1 में बलूचों के अनदेखे व अनकहे किस्सों को वहीं के एक्टिविस्ट मीर यार बलोच से जानते हैं.
Mir Yar Balcoh Exclusive: बलूचिस्तान कई दशकों से आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है. जब भी बलूच फ्रीडम मूवमेंट अपने सबाब पर होता है, पाकिस्तानी आर्मी बूटों और बट के दम पर आजादी का ख्बाव सजा रहे आंदोलन को कुचल देती है. चाहे 1947 में बंटवारे का वक्त हो या जनरल परवेज मुशर्रफ की दमनकारी नीतियां हों या मौजूदा शहबाज व मुनीर का क्रूर दौर हो. हर बार बलूचिस्तान की आजादी को बेरहमी से रौंद दिया जाता है. ऐसे में, Zee Bharat ने फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के मेंबर, ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट, राजनयिक और लेखक मीर यार बलोच से संपर्क किया व ‘बलूचिस्तान की हकीकत’ सीरीज के तहत बातचीत की. जहां मीर यार बलोच ने बलोचिस्तान मूवमेंट से जुड़े कई सवालों का बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया और जमीनी हकीकत बताई.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



