)
सिंगापुर को मिलेगा पहला F-35B स्टेल्थ फाइटर! F-16 की छुट्टी, उड़ता हुआ यह कमांड सेंटर चीन पर रखेगा नजर
Zee News
F-35B Lightning II Stealth Fighter Jet: F-35B के शामिल होते ही सिंगापुर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में F-35 चलाने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया इस श्रेणी में शामिल हैं. यह कदम दक्षिण-पूर्व एशिया के हवाई संतुलन को भी नई दिशा देगा. क्योंकि पहली बार इस क्षेत्र में अत्याधुनिक स्टेल्थ और सेंसर-फ्यूज्ड फाइटर तैनात होंगे.
F-35B Lightning II Stealth Fighter Jet: सिंगापुर अपनी वायु शक्ति को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी में है. रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयर फोर्स (RSAF) को इस साल के अंत तक चार F-35B लाइटनिंग-II स्टेल्थ लड़ाकू विमान मिलने वाले हैं. इसे सिंगापुर की वायुसेना के आधुनिकीकरण और सुरक्षा में एक जरूरी मोड़ माना जा रहा है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



