)
पाकिस्तान से 24 JF-17 थंडर खरीदेगा सोमालिया, डिफेंस डील ने पकड़ी रफ्तार; अफ्रीकन एयर पावर में चेंज
Zee News
JF-17 Thunder block-III: सोमालिया पाकिस्तान से 24 JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान खरीदने पर बातचीत कर रहा है. 1991 के बाद यह उसकी वायु शक्ति पुनर्निर्माण की बड़ी कोशिश है. लगभग 900 मिलियन डॉलर का यह सौदा संप्रभु हवाई नियंत्रण, अल-शबाब के खिलाफ मजबूती और सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
JF-17 Thunder block-III: सोमालिया की संघीय सरकार (FGS) पाकिस्तान के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत कर रही है, जिसमें वह 24 JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद पर विचार कर रही है. यह कदम 1991 के बाद पहली बार सोमालिया की वायु युद्ध क्षमता को फिर से मजबूत करने और अपने हवाई क्षेत्र पर संप्रभु नियंत्रण स्थापित करने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है. यह नियंत्रण बेरबेरा, हरगेइसा, किस्मायो, रास केसियर और रास काम्बोनी जैसे रणनीतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैला होगा.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



