)
आधे यूक्रेन को कच्चा चबाने वाले SU-35 की चीन में दिखी झलक, PLA ने दुर्लभ लड़ाकू विमान से किया शक्ति प्रदर्शन
Zee News
SU-35 in China: रूस का खतरनाक फाइटर जेट Su-35 चीन में उड़ान भरते देखा गया. 2015 में खरीदे गए 24 विमानों में से यह जेट Y-20 के साथ एस्कॉर्ट मिशन पर नजर आया. उन्नत मिसाइलों से लैस यह विमान यूक्रेन युद्ध में सक्रिय रहा है. चीन इसे तकनीकी अध्ययन और संभावित ताइवान रणनीति में उपयोग कर सकता है
SU-35 in China: रूस का सबसे खतरनाक फाइटर जेट चीन में देखा गया है. यह वहीं फाइटर जेट है, जिसने आधे यूक्रेन को जलाया है. भारी भरकम फाइटर जेट अपनी लंबी उड़ान और भारी हथियारों के लिए जाना जाता है. मौजूदा समय में अगर SU-57 को नजर अंदाज करके देखा जाए तो यह रूस का सबसे घातक फाइटर जेट है. इस फाइटर जेट को SU-35 के नाम से जाना जाता है. यह दशकों पहले डेवलप किया गया था, लेकिन आज भी पश्चिमी देश इस विमान का लोहा मानते हैं. खास बात है कि इस विमान को चीन ने 2015 में खरीदा था. इसे भारत के SU-30MKI से अधिक ताकतवर माना जाता है. हालांकि भारत के पास SU-35 का जवाब है. लेकिन चीन के पास बड़ी संख्या में उन्नत विमान हैं. इसके बावजूद SU-35 का इस्तेमाल चौकाने वाला है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



