)
100 रूसी सैनिकों के कत्ल का बदला! रूस ने यूक्रेन पर दागी खूंखार इस्कंदर मिसाइल, HIMARS और S-300 एयर डिफेंस तबाह
Zee News
Russia and Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल से सटीक हमला कर HIMARS लॉन्चर और S-300 एयर डिफेंस सिस्टम के अहम हिस्से नष्ट कर दिए. रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले में कई यूक्रेनी सैनिक मारे गए और यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा.
Russia and Ukraine War: रूस की तरफ से यूक्रेन पर अचानक हमले तेज कर दिए गए हैं. इतना ही नहीं इस बार ड्रोन या कोई छोटी मोटी मिसाइल का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस बार रूसी सेना ने खार्कीव में महा विनाशक इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. इस हमले में यूक्रेनी सैनिकों के साथ ही कई अहम रणनीतिक हथियार भी यूक्रेन के नष्ट हो गए हैं. इस हमले में हुए नुकसान की तस्वीरें भी रूस द्वारा जारी की गई हैं, जिसमें सटीक हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं. इस्कंदर का हमला इतना सटीक था कि यूक्रेनी सेना के HIMARS रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम के एक लॉन्चर को नष्ट कर दिया. दूसरे हमले में यूक्रेनी वायुसेना के S-300 एयर डिफेंस सिस्टम के कई हिस्सों को तबाह कर दिया, जो अभी भी यूक्रेन की वायु रक्षा की रीढ़ माना जाता है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



