)
रूस का देसी ‘हीरो’ तैयार! RUS-PE का डिजाइन इजरायली Hero-90 की नकल, अब कारनामे भी जान लीजिए
Zee News
RUS-PE Drone: RUS-PE का डिजाइन, लॉन्च करने का तरीका और ऑपरेशन कॉन्सेप्ट इजरायल की Hero-90 ड्रोन मिसाइल से काफी मिलता-जुलता है. Hero-90 को इजरायली कंपनी UVision बनाती है. इसे सैनिकों के लिए सटीक हमले के हथियार के तौर पर विकसित किया गया है.
RUS-PE Drone: रूसी कंपनी कलाश्निकोव कंसर्न ने एक नया पोर्टेबल ड्रोन स्ट्राइक सिस्टम पेश किया है. इसे इजरायल की Hero-90 लोइटरिंग म्यूनिशन की नकल माना जा रहा है. इस सिस्टम को RUS-PE नाम दिया गया है. जिसे सऊदी अरब के रियाद में होने वाले वर्ल्ड डिफेंस शो में पेश किया जाएगा. RUS-PE का डिजाइन, लॉन्च करने का तरीका और ऑपरेशन कॉन्सेप्ट इजरायल की Hero-90 ड्रोन मिसाइल से काफी मिलता-जुलता है. Hero-90 को इजरायली कंपनी UVision बनाती है. इसे सैनिकों के लिए सटीक हमले के हथियार के तौर पर विकसित किया गया है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



