)
5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट की डील कभी भी हो सकती है फाइनल! 'KAAN' पर सऊदी-तुर्की में डील फाइनल
Zee News
KAAN Fighter jet deal: तुर्की और सऊदी अरब के बीच KAAN फाइटर जेट को लेकर रणनीतिक रक्षा साझेदारी निर्णायक चरण में पहुंच गई है. यह डील केवल खरीद तक सीमित नहीं, बल्कि जॉइंट इन्वेस्टमेंट, को-डेवलपमेंट और मिडिल ईस्ट की जियोपॉलिटिक्स को नया आकार देने वाली साबित हो सकती है.
KAAN Fighter jet deal: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने हाल ही में मिस्र और सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा से लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तुर्की-सऊदी रक्षा साझेदारी अब अटल (irreversible) और रणनीतिक रूप से बेहद जरूरी हो चुकी है. उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक सुरक्षा और रक्षा उद्योग के गहरे एकीकरण की दिशा में बड़ा बदलाव बताया है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



