)
आवाज से 4 गुना तेज, 100 KM रेंज वाली Meteor मिसाइल खरीदेगा यूक्रेन; साब ग्रिपेन फाइटर जेट से बरसाएगा कहर
Zee News
Ukraine and Sweden Defence deal: रूस से जंग के बीच यूक्रेन की हवाई ताकत जबरदस्त बढ़ सकती है. स्वीडन के Gripen फाइटर जेट्स के साथ यूरोप की खतरनाक Meteor मिसाइल देने पर बातचीत चल रही है. Mach-4 स्पीड और 200 किमी रेंज वाली यह मिसाइल रूसी फाइटर जेट्स की हवा में आजादी खत्म कर सकती है.
Ukraine and Sweden Defence deal: रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने स्वीडन 50 ग्रिपेन फाइटर जेट की डील की थी. यह एक बड़ा रणनीतिक चेंज था. हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि स्वीडन के फाइटर जेट का इस्तेमाल यूक्रेन कर रहा है कि नहीं, अगर कर रहा है तो क्या रूसी फाइटर जेट्स के सामने ग्रिपेन असरदार है. अब एक डेवलपमेंट सामने आया है. जिसमें यूक्रेन और स्वीडन इस बात पर बातचीत कर रहे हैं कि कीव को यूरोप की सबसे ताकतवर एयर-टू-एयर मिसाइल Meteor दी जाए. साब (Saab) के एक अधिकारी ने कहा कि Gripen लड़ाकू विमान इस्तेमाल करने वाले किसी भी देश के लिए Meteor नेचुरल पैकेज का हिस्सा होती है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



