)
अमेरिका ने शुरू की ईरान की घेराबंदी! USS अब्राहम के बाद भेज रहा दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर, 120 लड़ाकू विमानों से है लैस
Zee News
US Aircraft Carrier Deployment: आने वाले दो हफ्ते बेहद संवेदनशील होंगे. अगर मस्कट की बातचीत सफल नहीं होती है, तो USS George H.W. Bush की लंगर उठने के साथ ही मिडिल ईस्ट के आसमान में बारूद की गंध और तेज हो सकती है. पूरी दुनिया अब ट्रंप के उस एक आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रही है जो इस तैनाती पर मुहर लगाएगा.
US Aircraft Carrier Deployment: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे ईरान पर दबाव बनाने के लिए क्षेत्र में अपना दूसरा विमानवाहक पोत भेजने की तैयारी कर रहे हैं. यह कदम तब उठाया जा रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



