
World Postal Day: खत में आंसू रखकर लाने वाला डाकिया अब घर-घर पहुंचाएगा गंगा जल
Zee News
अब सिर्फ कुछ ही चीजें ऐसी रह गई हैं जो डाक विभाग कर रहा है. जैसे माइक्रो एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड वगैरह लोगों के घरों पर पहुंचाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाक मेहकमा लोगों को गंगाजल भी मुहैया कराता है.
नई दिल्ली: आज यानी 9 अक्टूबर को दुनियाभर में वर्ल्ड पोस्टल डे (World Postal Day) के तौर पर मनाया जाता है. एक ज़माना था जब जब लोगों के पास फोन नहीं था, खैरियत जानने के लिए ख़त लिखे जाते थे और जवाब के लिए हफ्तों-हफ्तों इंतेज़ार करना पड़ता था. कई बार होता था कि खत कहीं खो जाता या फिर फंस जाए तो लोग ना जाने कितनों दिन इंतेजार की करते रह जाया करते थे लेकिन अब वक्त बदल गया है लोग अपने दुख-सुख मोबाइल के ज़रिए मिनट भर में जान लेते हैं और पोस्ट ऑफिस पर निर्भरता बहुत कम हो गई है.
अब सिर्फ कुछ ही चीजें ऐसी रह गई हैं जो डाक विभाग कर रहा है. जैसे माइक्रो एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड वगैरह लोगों के घरों पर पहुंचाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाक मेहकमा लोगों को गंगाजल भी मुहैया कराता है. जी हां आप सही सुन रहे हैं, अगर आपको गंगा जल की आवश्यक्ता है तो आप डाक विभाग के ज़रिए मंगा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा रकम भी नहीं खर्च करना होगी. पोस्ट ऑफिस (Post Office) से आप ना सिर्फ़ आप 30 रुपये में गंगा जल खरीद सकते हैं बल्कि उसकी होम डिलीवरी भी करा सकते हैं. यह काम लगभग सभी पोस्ट ऑफिस ने शुरू कर दिया है.

World Airmail Day: 23 साल के फ्रांसीसी पायलट Henri Pequet ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में 13 मिनट की उड़ान भरी थी. यह उड़ान नैनी तक की गई थी. यहीं से दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई थी. Allahabad से Naini तक की इस उड़ान को आज वैश्विक एयरमेल क्रांति (Global Airmail Revolution) की शुरुआत माना जाता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.









