)
AMCA फाइटर जेट का कॉन्ट्रैक्ट फाइनल! टाटा, भारत फोर्ज और L&T बनाएंगी प्रोटोटाइप; आधिकारिक तौर पर HAL रेस से बाहर
Zee News
AMCA Fighter jet: DRDO ने AMCA प्रोजेक्ट के लिए टाटा, एलएंडटी-BEL और भारत फोर्ज-BEML-डाटा पैटर्न्स कंसोर्टियम को प्रोटोटाइप विकास हेतु चुना है, जबकि HAL शॉर्टलिस्ट में नहीं है. 2035 तक 125 से अधिक स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट बनाने का लक्ष्य है, जिससे IAF का बड़ा आधुनिकीकरण होगा.
AMCA Fighter jet: भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA प्रोजेक्ट को लेकर DRDO ने बोल्ड फैसला लिया है. अब आधिकारिक रूप से HAL 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट प्रोग्राम से बाहर हो गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, DRDO ने AMCA के प्रोटोटाइप के लिए तीन कंपनियों को चुना है. जिसमें टाटा एडवांस सिस्टम, एल एंड टी और भारत इलेक्ट्रॉनिक का ग्रुप और भारत फोर्ज, BEML, डाटा पैटर्न के ग्रुप को चुना गया है. ये तीनों कंपनियां एक-एक प्रोटोटाइप के डिजाइनिंग से लेकर निर्माण तक काम करेंगी.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








