)
भारतीय नौसेना को मिला एडवांस्ड ‘स्विस एयर’ रेस्पिरेटरी सिस्टम, पहाड़-सुरंग हर जगह जवानों को मिलेगी शुद्ध हवा
Zee News
Indian Navy Swiss Air system: इस सिस्टम का मुख्य हिस्सा एक वेंटिलेटेड हाफ मास्क है. जो मुंह और नाक को पूरी तरह कवर करता है. यह लगातार शुद्ध हवा सप्लाई करता है. पॉजिटिव प्रेशर बनाए रखता है. जिससे दूषित हवा अंदर नहीं जा पाती. इससे लंबे समय तक काम करते समय सांस लेने में थकान नहीं होती है. सुरक्षा भी बनी रहती है.
Indian Navy Swiss Air system: भारतीय नौसेना को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के तहत बड़ा बढ़ावा मिला है. Optrel India Private Limited ने ‘Swiss Air’ ब्लोअर-असिस्टेड रेस्पिरेटरी प्रोटेक्शन सिस्टम विकसित किया है. उसके बाद सफलतापूर्वक भारतीय नौसेना को सप्लाई किया है. यह सिस्टम स्विट्जरलैंड की तकनीक पर आधारित है. इस सिस्टम के 1000 सेट की डिलीवरी पूरी कर ली है.

World Airmail Day: 23 साल के फ्रांसीसी पायलट Henri Pequet ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में 13 मिनट की उड़ान भरी थी. यह उड़ान नैनी तक की गई थी. यहीं से दुनिया की पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई थी. Allahabad से Naini तक की इस उड़ान को आज वैश्विक एयरमेल क्रांति (Global Airmail Revolution) की शुरुआत माना जाता है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.









