)
AMCA को लेकर टेंशन में इंडियन एयरफोर्स, अब प्राइवेट कंपनियों की रफ्तार पर संदेह! इधर HAL ने शुरू किया जेट का काम
Zee News
IAF Alert on AMCA jet: भारत का 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट AMCA तय समयसीमा की ओर बढ़ रहा है. लक्ष्य है कि 2028 के अंत तक इसका प्रोटोटाइप रोलआउट हो और 2029 में पहली उड़ान हो. ADA और HAL असेंबली, उपकरण और सिस्टम इंटीग्रेशन पर तेजी से काम कर रहे हैं, जबकि वायुसेना सतर्क नजर रखे हुए है.
IAF Alert on AMCA jet: भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA के प्रोटोटाइप का कॉन्ट्रैक्ट लगभग फाइनल हो गया है, लेकिन इंडियन एयरफोर्स अभी श्योर नहीं है कि ये कंपनियां दी गई टाइमलाइन पर काम पूरा हो पाएगा. इसलिए इंडियन एयरफोर्स पहले से ही अलर्ट है. DRDO और एयरफोर्स की प्लानिंग है कि 2028 के अंत तक पहला प्रोटोटाइप रोलआउट हो जाए और 2029 तक पहला फाइटर जेट उड़ान भरे. इंडियन एयरफोर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी और HAL ने तैयारी शुरू कर दी है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








