)
भारत-फ्रांस की दोस्ती का नया चैप्टर! हैमर मिसाइल जॉइंट वेंचर से बदलेगा इंडो-फ्रेंच डिफेंस खेल
Zee News
Hammer missile deal: भारत और फ्रांस 17 फरवरी को बेंगलुरु में छठी वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे. बैठक में रक्षा सहयोग समझौते को 10 साल बढ़ाने, हैमर मिसाइल के संयुक्त निर्माण और 114 राफेल जेट डील पर चर्चा होगी. दोनों देश सैन्य साझेदारी और औद्योगिक सहयोग को नई मजबूती देने की तैयारी में हैं.
Hammer missile deal: भारत-फ्रांस के बीच 17 फरवरी को वार्षिक रक्षा वार्ता होने वाली है. यह बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होगी में होगी. जिसमें फ्रांस की तरफ से सशस्त्र बल एवं पूर्व सैनिक मामलों की मंत्री कैथरीन वॉत्रिन शामिल होंगी. वहीं भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. भारत-फ्रांस के बीच होने वाली यह छठवीं वार्षिक रक्षा वार्ता है. इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी, खासकर रक्षा उद्योग में साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा. साथ एक अहम डिफेंस डील भी हो सकती है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








