
Window Pain: Ex-Girlfriend के घर में घुसने की कर रहा था कोशिश, खिड़की में फंसकर घंटों लटका रहा
Zee News
यूक्रेन में रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड के घर में चोरी-छिपे दाखिल होने की ऐसी सजा मिली है, जो उसके लिए भूलना आसान नहीं होगा. शराब के नशे में युवक ने खिड़की के रास्ते अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन बीच में ही फंस गया और काफी देर तक बेसुध होकर लटका रहा.
कीव: शराब के नशे में एक युवक को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड (Ex-Girlfriend) के घर घुसने की कोशिश करना बहुत भारी पड़ा. आरोपी काफी देर तक खिड़की में फंसा रहा. बाद में पुलिस ने आकर उसे बाहर निकाला. डॉक्टरों का कहना है कि शख्स को खास चोट तो नहीं आई है, लेकिन दम घुटने की वजह से उसकी जान भी जा सकती थी. आरोपी युवक पूर्व प्रेमिका पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और उसके इनकार करने पर वह चोरी-छिपे घर में दाखिल हो रहा था, तभी यह हादसा हो गया. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन (Ukraine) के Kherson Region में यह घटना हुई. शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका (Ex-Girlfriend) के घर में घुसने का प्रयास किया. वह किसी तरह खिड़की तक पहुंचा और अंदर दाखिल होने लगा, तभी वह खिड़की के दरवाजों के बीच फंस गया. नशे में होने की वजह से वो खुद को आजाद नहीं करा पाया और काफी देर तक वहीं फंसा रहा.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



