
WHO की 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' लिस्ट में शामिल हुआ कोविड का नया सब-वैरिएंट, जानें कितना खतरनाक है JN.1
AajTak
कोरोना के नए सब वैरिएंट को JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक हिस्से के रूप में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गीकृत किया गया था. लेकिन अब सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही इस संक्रमण का फैलने का खतरा है. इसके चलते इसे अलग से वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गिकृत किया गया है.
कोरोना के नए सब वैरिएंट ने एक बार फिर दुनियाभर की चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बयान जारी किया है और कोरोना के नए सब वैरिएंट जेएन.1 को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के तौर पर वर्गीकृत किया है. JN.1 को पहले इसके मूल वंश BA.2.86 के एक हिस्से के रूप में वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गीकृत किया गया था. लेकिन अब सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही इस संक्रमण का फैलने का खतरा है. इसके चलते इसे अलग से वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के तौर पर वर्गिकृत किया गया है.
हालांकि, डब्लूएचओ ने यह भी कहा कि इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, "अभी तक मिले मामलों और स्थिति के मद्देनजर जेएन.1 स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं है. मौजूदा वैक्सीन इसमें कारगार है और इसके जोखिम से मरीजों को बचाती हैं.
WHO लगातार मामलों की निगरानी रख रहा है. डब्ल्यूएचओ लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि लोग भीड़-भाड़ वाले, बंद या खराब हवा वाले इलाकों में मास्क पहनें. साथ ही जहां तक संभव हो दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि मौजूदा टीके जेएन.1 और सीओवीआईडी -19 वायरस के अन्य परिसंचारी वेरिएंट से होने वाली गंभीर बीमारी और मृत्यु से रक्षा करते हैं. WHO ने स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल संबंधित सर्विसेज में लगे लोगों के लिए एडवाइजरी जारी है. इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मी मास्क का उपयोग जरूर करें. पीपीई किट पहनकर ही कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज करें और वेंटिलेटर सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित रखें.
गुजरात की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव
गौरतलब है कि दक्षिण भारत का प्रवास कर लौटी दो महिलाए कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं. गुजरात के गांधीनगर में रहने वाली दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं को होम आइसोलेट किया गया है. केरल में JN.1 के मामले सामने आने के बाद दक्षिण भारत से लौट रहे लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसके के चलते गुजरात की इन दोनों महिलाओं के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. दोनों महिलाओं में पिछले दो दिन से सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण पाए गए थे. 57 और 59 वर्षीय कोरोना पॉजीटिव महिलाओं ने वैक्सीन के दो डोज लिए हैं. दोनों महिलाओं के संपर्क में आनेवाले लोगो को भी ट्रेक किया गया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










