
White House नहीं... ये है दुनिया की वो बिल्डिंग, जिसपर परमाणु बम का भी कोई असर नहीं होगा!
AajTak
वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस को सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह माना जाता है. लेकिन, परमाणु बम के हमले जैसे हालात में वो भी नकाफी है. दुनिया भर में युद्ध जैसे बनते हालात के बीच सबसे सुरक्षित ठिकाने की जब बात आती है तो ब्रिटेन के इस घर का जिक्र होता है.
ईरान और इजरायल के बीच तनतनी चल रही है. वहीं पिछले दिनों अमेरिका ने भी अपने B-2 बॉम्बर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया है. हालांकि, दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है, फिर भी तनाव कम होता नहीं दिख रहा. ऐसे में लोगों का मानना है कि दुनिया एक बड़े युद्ध के कागार पर जाती दिख रही है.
पश्चिमी देशों में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कई लोगों ने तो इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है कि विध्वंसक हालात के बीच खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए. ऐसे में तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हमले जैसी स्थिति में सुरक्षित रह सकते वाली जगह कौन सी हो सकती है, इस ओर लोगों का ध्यान जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस से भी ज्यादा सुरक्षित एक घर ब्रिटेन में है. दावा है कि यह परमाणु हमले में भी सुरक्षित है.
इस घर का नाम है डॉक्टर हू की हवेली इस घर का नाम है 'डॉक्टर हू' की हवेली. ब्रिटेन की एकमात्र ऐसी जगह है जो तीसरे विश्व युद्ध के छिड़ने पर भी सुरक्षित रहेगी. तीसरे विश्व युद्ध की संभावना के बारे में सभी के चिंतित होने के साथ , परमाणु प्रलय की स्थिति में एक घर को ब्रिटेन में सबसे सुरक्षित स्थान बताया गया है.
ये घर है बीबीसी की प्रॉपर्टी 2016 में बीबीसी द्वारा उजागर किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि ब्रिटिश ग्रामीण इलाकों के बीच में स्थित एक हवेली, जिसका इस्तेमाल कभी डॉक्टर हू फिल्माने के लिए किया गया था, उसका इस्तेमाल किसी भी तरह के गंभीर हमले की स्थिति में बचने के लिए किया जाएगा.
नॉर्टन जंगल के बीच बनी है ये हवेली वॉर्सेस्टरशायर के जंगल के मध्य स्थित वुड नॉर्टन हॉल को द्वितीय विश्व युद्ध से पहले बीबीसी ने खरीद लिया था. बीबीसी ने इस संपत्ति का अधिग्रहण ब्रिटेन पर हमलों के परिणामस्वरूप लंदन और अन्य संवेदनशील शहरों से सुरक्षित दूरी पर एक बैकअप प्रसारण केंद्र के रूप में कार्य करने के लिए किया था.
इसे परमाणु हमला झेलने लायक सख्त बनाया गया है 960 के दशक में, इस एस्टेट को परमाणु हमले को झेलने लायक एक सख्त सेक्शन में तब्दील कर दिया गया. इसे प्रोटेक्टेड एरिया वुड नॉर्टन (वुड नॉर्टन संरक्षित क्षेत्र ) नाम दिया गया. इस प्रकार यह भवन 11 संरक्षित सुविधाओं में से एक बन गया, जिसका निर्माण परमाणु युद्ध की स्थिति में युद्धकालीन प्रसारण सेवा को जारी रखने के लिए किया गया था.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










