
EV वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली सरकार अप्रैल में देने जा रही 24 करोड़ की सब्सिडी
AajTak
दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.
दिल्ली के हजारों इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. राज्य सरकार ने लोगों की रुकी हुई सब्सिडी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही लंबित EV सब्सिडी जारी करने जा रही है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.
परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि लगभग 22,000 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत बकाया सब्सिडी दी जाएगी. अभी तक सरकार ने 12,877 ऐसे लाभार्थियों का डेटा वेरिफाई कर लिया है, जिन्होंने अपने आधार को लिंक किया हुआ है.
सरकार ने शुरुआती चरण में करीब 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी करने की तैयारी कर ली है. हालांकि, मंत्री के मुताबिक यह राशि आगे बढ़कर 100 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है, क्योंकि कई और मामलों का सत्यापन अभी बाकी है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल की नो टेंशन! Splendor हो या Activa... पुराने स्कूटर-बाइक हो जाएंगे इलेक्ट्रिक, लगा लें ये किट
पंकज सिंह ने बताया कि यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो जाती हैं, तो अप्रैल महीने से ही लोगों के खातों में सब्सिडी ट्रांसफर शुरू हो सकती है. इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे EV मालिकों को राहत मिलेगी.
दिल्ली सरकार के अनुसार, इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वालों को मिलेगा, क्योंकि इनकी संख्या सबसे अधिक है और इन पर सब्सिडी भी अपेक्षाकृत ज्यादा लोगों को मिलनी है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










