
Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष कल से शुरू, सुबह ही कर लें ये 5 काम, पूरे साल रहेगी सुख-समृद्धि
AajTak
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर की शुरुआत होती है. इस साल 19 मार्च से हिंदू नववर्ष 'विक्रम संवत 2083' शुरू होगा. इस नववर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. मान्यता है कि इस दिन कुछ शुभ कार्य करने से पूरा वर्ष मंगलमय बन सकता है.
Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है. बहुत कम लोग जानते हैं कि इसी तिथि से हिंदू नववर्ष भी शुरू होता है. इसे नव संवत्सर भी कहा जाता है. इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होगी और यह 'विक्रम संवत 2083' होगा. इसका नाम रौद्र संवत्सर होगा, जिसके राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि अगर हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर कुछ खास काम कर लिए जाएं तो पूरा साल उत्तम गुजर सकता है. आइए जानते हैं.
घर की सफाईहिंदू नववर्ष के पहले सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. ईश्वर की कृपा होती है. क्योंकि भगवान स्वच्छ स्थान पर ही पधारते हैं. नववर्ष की प्रथम भोर में अगर आप मुख्य द्वार पर एक रंगोली बनाएं और दीप जलाएं तो और भी उत्तम परिणाम मिलेंगे.
पूजा-पाठ नववर्ष की पहली सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें और अपने ईष्ट देवों को स्मरण करें. इसके बाद स्नान करें और साफ-सुथरें वस्त्र धारण करें. फिर मंदिर में जाकर भगवान के सामने एक दीपक जलाएं और उनकी विधिवत पूजा करें. भगवान को फल, फूल चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं. इस दिन नवरात्र भी प्रारंभ हो रहे हैं तो इस पूजा का फल कई गुना अधिक हो सकता है.
मंत्रों का जाप नववर्ष की शुभ वेला पर भगवान का ध्यान करें. कुछ मंत्रों का जाप करना भी आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है. आर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं. गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी. जबकि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु और रोग-बीमारियों का भय दूर होगा.
नए काम या शुभ कार्य का संकल्प हिंदू नववर्ष नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस दिन किसी नए कार्य की शुरुआत या कोई नया संकल्प लेना बहुत अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है.
दान-पुण्य हिंदू नववर्ष के पहले दिन यदि आप दान पुण्य करते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा. इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान देने से बड़ा पुण्य मिल सकता है. चूंकि इस वर्ष के राजा गुरु बृहस्पति हैं. इसलिए आप इनसे जुड़ा ही दान करें तो अच्छा होगा. आप चने की दाल, हल्दी, केला, पीले वस्त्र, गुड़, केसर, मिश्री कांसे के बर्तन या सामर्थ्य के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं.ो

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










