
Whey protein: व्हे प्रोटीन पाउडर बना रहा दुबले-पतलों को मस्कुलर मैन! जानें जरूरी बातें
AajTak
Whey protein: व्हे प्रोटीन को इंडिया में अक्सर प्रोटीन पाउडर कहा जाता है. व्हे प्रोटीन वेजिटेरियन प्रोडक्ट है. अक्सर जिम जाने वाले और फिटनेस फ्रीक इसका सेवन करते हैं. व्हे प्रोटीन के बारे में लोगों के मन में काफी सारी गलत धारणाएं हैं. व्हे प्रोटीन क्या होता है, व्हे प्रोटीन लेने के फायदे के साथ उसे लेना चाहिए या नहीं इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
अगर आपने अभी-अभी एक्सरसाइज करने के लिए जिम ज्वाइन किया है, तो देखा होगा जिम में कई सारे लोग एक्सरसाइज करने के बाद शेकर या बॉटल में एक तरह का पाउडर डालकर पीते हैं. जिसे व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट या प्रोटीन पाउडर कहते हैं. जो लोग पहली बार जिम जाना शुरू करते हैं, वे लोग दूसरों को देखकर खुद भी व्हे प्रोटीन लेना शुरू कर देते हैं. लेकिन उन लोगों को व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर ले लेना चाहिए, कि आखिर व्हे प्रोटीन क्या होता है, कितनी तरह का होता है, कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और व्हे प्रोटीन लेना चाहिए या नहीं, आदि.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










