
Where is Kunal Kamra: कॉमेडी पर विवाद, FIR और पॉलिटिक्स के एक्शन-रिएक्शन के बीच कहां हैं कुणाल कामरा? दूसरे वीडियो के बाद क्या और बढ़ेगा विवाद
AajTak
कुणाल कामरा के इस विवादित वीडियो पर शिवसैनिकों ने खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की थी. इस क्लब में कुणाल कामरा का यह विवादित शो हुआ था. इस बीच सोमवार को बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया था. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर हंगामा जारी है. शिंदे पर की गई टिप्पणी से भड़के शिवसैनिकों ने हैबिटेट स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की. कामरा ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है. लेकिन सवाल ये बना हुआ है कि कुणाल कामरा आखिर है कहां?
इस मामले में कुणाल कामरा को खार पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. इस बीच कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने एक स्टैंडअप एक्ट का एडिटेड वीडियो पोस्ट किया है. यह दरअसल एक पैरोडी सॉन्ग ही है, जिसमें हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करते शिवसैनिकों और मौजूदा विवाद पर कटाक्ष किया है. इस वीडियो में कामरा की तस्वीरों और उनके पुतलों को जलाते दिखाया गया है.
कुणाल कामरा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह फिलहाल पुडुचेरी में है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X की हेडर फोटो पर एक डिस्क्लेमर लगाया है, जिसमें कहा गया है कि इस प्रोग्राम में अशिष्ट भाषा, आपत्तिजनक कंटेंट शामिल है और यह उन लोगों के लिए उपयुक्त नहीं है जिनकी भावनाएं और संवेदनाएं आहत हो सकती हैं. लेकिन अगर फिर भी आप इससे आहत होते हैं तो यह स्वेच्छा से आपके द्वारा देखे जाने की वजह से होगा.
विवाद पर एकनाथ शिंदे क्या बोले?
इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि अभिव्यक्ति की आजादी है. हम व्यंग्य को समझते हैं. लेकिन इसकी भी सीमा होनी चाहिए. यह किसी के खिलाफ सुपारी लेकर बोलने जैसा है. वहीं, हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के सवाल पर शिंदे ने कहा कि हर एक्शन का रिएक्शन होता है. मैं इस पर ज्यादा नहीं कहूंगा. मैं तोड़फोड़ को न्यायोचित नहीं ठहराता.
बता दें कि रविवार रात को शिवसैनिकों ने खार में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की थी. इस क्लब में कुणाल कामरा का यह विवादित शो हुआ था. इस बीच सोमवार को बीएमसी के अधिकारियों की टीम ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया था. इसी स्टूडियो में कामरा ने वह विवादित शो किया था, जिसमें शिंदे पर टिप्पणी की गई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








