
WhatsApp Status में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तरह से आएगा नजर, नया है यूज करने का तरीका
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आया है, जिससे स्टेटस देखने का तरीका बदल जाएगा. इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है. इसकी मदद से आप इंस्टाग्राम की तरह ही किसी यूजर का स्टेटस उसकी प्रोफाइल फोटो पर ही देख सकेंगे. ये फीचर स्टेबल वर्जन पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
WhatsApp पर नया फीचर आया है, जो स्टेटस से जुड़ा हुआ है. वैसे तो इस फीचर को कुछ वक्त पहले बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया था. WhatsApp Status का ये फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम की तरह ही है. वैसे तो ऐप में आपको स्टेटस के लिए एक अलग से सेक्शन मिलता है, लेकिन अब यूजर्स की चैट पर भी किसी दूसरे यूजर का स्टेटस देख सकेंगे.
इसका अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. इस अपडेट के बाद WhatsApp यूजर्स के प्रोफाइल फोटो पर ही आपको स्टेटस का भी साइन नजर आएगा.
जैसे ही आप यूजर की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर उस यूजर का स्टेटस नजर आने लगेगा. जिस भी यूजर ने स्टेटस लगाया होगा, उसकी प्रोफाइल फोटो के चारो ओर ग्रीन या ब्लू सर्किल दिखेगा.
इस फीचर को ऐप पिछले काफी वक्त से बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रहा था. इसके अलावा ऐप पर कई दूसरे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें ग्रुप कॉलिंग लिंक और स्टेटस ईमोजी रिप्लाई शामिल हैं. ऐपल ने iOS यूजर्स के लिए स्टेटस रिएक्ट का नया फीचर जोड़ा है.
ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद था. हाल में ही ऐप पर Online Status Hide का ऑप्शन आया है. इसकी मदद से आप अपना Online Status हाइड कर सकते हैं.
ऐप पर जल्द ही कई दूसरे नए फीचर्स भी आने वाले हैं. ऐसा ही एक फीचर WhatsApp Message Edit का है. इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp पर भेजे गए अपने मैसेज को एडिट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










