
WhatsApp Pink के चक्कर में खो सकते हैं अपने मोबाइल का ऐक्सेस और बैंक के पैेसे
AajTak
मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर स्कैमर्स की नजर रहती है. एक बार फिर से WhatsApp यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है. अभी नए WhatsApp स्कैम की बात करें तो यूजर्स को उनके फोन पर एक लिंक मिल रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि इससे उनके वॉट्सऐप का कलर चेंज हो जाएगा.
मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर स्कैमर्स की नजर रहती है. एक बार फिर से WhatsApp यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है. अभी नए WhatsApp स्कैम की बात करें तो यूजर्स को उनके फोन पर एक लिंक मिल रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि इससे उनके वॉट्सऐप का कलर चेंज हो जाएगा. दावे के अनुसार इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का थीम कलर ग्रीन से पिंक हो जाएगा. इस लिंक में ये भी दावा किया गया कि इस पिंक वॉट्सऐप में कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं. साइबर एक्सपर्ट्स ने ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करने से यूजर्स को मना किया है. इस लिंक में कहा गया है कि ये WhatsApp का ऑफिशियल अपडेट है. अगर यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन हैक हो सकता है. इससे वो अपने WhatsApp अकाउंट भी खो सकते हैं. PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई यूजर्स इस लिंक को अंजाने में सेंड कर रहे हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










