
WhatsApp पर हो रहा है OTP स्कैम, जानें क्या है ये और खुद को कैसे रखें सेफ
AajTak
WhatsApp पर स्कैम की खबरें आती रहती हैं. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के यूजर्स स्कैमर के सॉफ्ट टारगेट होते हैं. अब एक नया स्कैम WhatsApp पर तेजी से फैल रहा है.
WhatsApp पर स्कैम की खबरें आती रहती हैं. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के यूजर्स स्कैमर के सॉफ्ट टारगेट होते हैं. अब एक नया स्कैम WhatsApp पर तेजी से फैल रहा है. लेटेस्ट स्कैम बहुत पहले से WhatsApp हो रहा था. इसको लेकर नवंबर में 91mobiles ने रिपोर्ट किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp OTP स्कैम से हैकर आपके अकाउंट का ऐक्सेस ले लेते हैं. इसके बाद वो आपको इससे ब्लॉक कर देते हैं. स्कैम यूजर के किसी परिचित की ओर से आता है. इस वजह से इसका पता लगा पाना यूजर्स के लिए मुश्किल होता है. नए WhatsApp स्कैम में यूजर को एक टेक्सट मैसेज मिलता है. इस टेक्सट मैसेज में वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी होता है. इसके बाद उनको अपने किसी WhatsApp फ्रेंड से मैसेज आता है. वो मैसेज में मिले ओटीपी शेयर करने के लिए कहते हैं. यूजर के ओटीपी शेयर करते ही स्कैमर उनका WhatsApp अकाउंट आसानी से हैक कर लेते हैं. इस वजह से जो सही यूजर होते हैं उनका WhatsApp अकाउंट लॉग आउट हो जाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










