
WhatsApp पर हो गए हैं BAN? बहुत आसान है हटाने का तरीका, करना होगा ये काम
AajTak
WhatsApp Account BAN: वॉट्सऐप पर अकाउंट बैन हो गया है? आप आसानी से अपने अकाउंट से बैन हटवा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं बैन अपील का आसान तरीका.
वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी को मेंटेन करने के लिए नए नए फीचर्स जोड़ता रहा है. कई बार WhatsApp बल्क बैन करता है. यानी एक साथ कई सारे अकाउंट्स को बैन किया जाता है. इसमें बहुत से यूजर्स के भी अकाउंट गलती से बैन हो जाते हैं.
जल्द ही आप इस तरह के बैन से अपने अकाउंट्स को रिस्टोर कर सकेंगे. WhatsApp का यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है. ऐप जल्द ही नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकता है.
WABetainfo की मानें तो यह फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों के बीटा वर्जन में उपलब्ध है. आइए जानते हैं आप किस तरह से अपने अकाउंट से बैन हटा सकेंगे.
किसी यूजर के अकाउंट बैन होने का मतलब है कि उसका सारा डेटा चला जाना. दूसरी बात वह उस नंबर से कभी वॉट्सऐप यूज नहीं कर सकेगा. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ज्यादातर मामलों में टर्म ऑफ सर्विस के उल्लंघन की वजह से अकाउंट बैन करता है. मगर आप अपने अकाउंट्स से बैन हटवा सकते हैं.
इसके लिए आपको Ban Appeal करनी होगी. दरअसल, जब कोई अकाउंट बैन होता है, जो यूजर उसे लॉगइन नहीं कर पाता है. ऐसे यूजर्स बैन अपील कर सकेंगे. यह फीचर फिलहाल बीटा फेज में है.
ऐसे यूजर्स को WhatsApp Support को कॉन्टैक्ट करना होगा. बीटा वर्जन में लॉगइन पेज पर ही यूजर्स को इसका ऑप्शन मिलेगा. यूजर्स की रिक्वेस्ट के बाद WhatsApp Support आपके अकाउंट और डिवाइस की जानकारी को चेक करेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











