
WhatsApp पर मैसेज करने पर भेजती थी लड़कियां, ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
AajTak
ठाणे पुलिस ने WhatsApp के जरिए सेक्स रैकेट चला रही एक महिला सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है. वह लड़कियों और कस्टमर से WhatsApp के जरिए ही कॉन्टेक्ट करती थी. फिर कस्टमर द्वारा बताई गई जगह पर लड़कियों को भेजती थी.
महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है.
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के सीनियर इंस्पेक्टर महेश पाटिल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सिक्योरिटी गार्ड व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए यह सेक्स रैकेट चला रहा है. पुलिस ने तुरंत इस पर एक्शन लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि महिला WhatsApp के जरिए लड़कियों और कस्टमर से कॉन्टेक्ट करती थी.
फिर कस्टमर द्वारा बताई गई जगह पर लड़कियों को भेजती थी. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती गिरफ्तार इससे पहले पिछले महीने भी ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक युवती को गिरफ्तार किया गया था. कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










