
WhatsApp पर जल्द दिखेगा नया लुक, फ्लोटिंग बटन का बदलेगा आकार, चलाना होगा आसान
AajTak
WhatsApp में जल्द ही यूजर्स को नया यूजर इंटरफेस देखने को मिल सकता है. इस इंटरफेस में यूजर्स को नए स्टाइल का फ्लोटिंग बटन मिलेगा. दरअसल, कंपनी का मकसद हर एक डिटेल्स पर यूजर्स का ध्यान आकर्षित करना है. WhatsApp की शुरुआत साल 2009 में की थी और तब से लेकर अब तक यूजर इंटरफेस में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं.
WhatsApp की शुरुआत साल 2009 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जा चुका है. लेकिन अभी तक यूजर इंटरफेस में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं. जल्द ही यूजर इंटरफेस में बदलाव की शुरुआत होने जा रही है. दरअसल, WhatsApp में नया फ्लोटिंग एक्शन बटन नजर आने वाला है.
इस बदलाव का सबूत वॉट्सऐप बीटा के Android version 2.23.10.6 में देखा जा चुका है. इसमें बटन नेविगेशन बार को रिडिजाइन किया है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि वॉट्सऐप जल्द ही पूरे ऐप में बदलाव की शुरुआत हो सकती है.
WhatsApp beta के Android version 2.23.12.3 में रिडिजाइन की कंफर्मेशन मिली है. इस अपडेट में न्यू स्टाइल का टॉगल नजर आ चुका है. यह बदलाव Material Design 3 की गाइडलाइंस पर किया जाएगा. इस गाइडलाइंस में सभी छोटी-छोटी डिटेल्स पर यूजर्स की अटेंशन लाना है.
WhatsApp beta के Android version 2.23.12.15 में नए बदलाव को देखा जा सकता है. फ्लोटिंग एक्शन बटन की मदद से यूजर्स न्यू चैट, न्यू ग्रुप तैयार कर सकता है. नए फ्लोटिंग बटन को स्क्वेयर शेप में तैयार किया है, जबकि पुराना फ्लोटिंग बटन सर्कुलर शेप में मौजूद है.
मौजूदा समय में यह नया फ्लोटिंग बटन डेवलपिंग स्टेज में है. अभी इसका बीटा वर्जन में ट्रायल चल रहा है. जल्द ही सभी ट्रायल पूरे होने के बाद इसे स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा. हालांकि यह कब तक जारी होगा, उसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










