
WhatsApp पर जल्द आने वाले हैं दो कमाल के फीचर्स, बदल जाएगा चैट का अंदाज
AajTak
WhatsApp ने अभी हाल में अपने प्लेटफॉर्म के लिए स्टिकर्स अनाउंस किया था. इस स्टिकर्स से हमारे आसपास के एनवायर्नमेंटल चैलेंज को हाईलाइट किया गया. अब खबर है कि कंपनी WhatsApp एंड्रॉयड के लिए दो फीचर्स पर काम कर रही हैं. इससे चैट करना और भी आसान हो जाएगा.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp काफी लोकप्रिय है. प्राइवेसी विवाद के बाद भी लोग इसका काफी यूज कर रहे हैं. WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए फीचर्स लाता रहता है. इस वजह से कई लोग इस प्लेटफॉर्म को पसंद करते हैं. WhatsApp ने अभी हाल में अपने प्लेटफॉर्म के लिए स्टिकर्स अनाउंस किया था. इस स्टिकर्स से हमारे आसपास के एनवायर्नमेंटल चैलेंज को हाईलाइट किया गया. अब खबर है कि कंपनी WhatsApp एंड्रॉयड के लिए दो फीचर्स पर काम कर रही हैं. इससे चैट करना और भी आसान हो जाएगा. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp New Chat Shortcuts UI फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर से चैट शॉर्टकट को रिडिजाइन किया जा रहा है. ये चैट शॉर्टकट रिडिजाइन बिजनेस इन्फो सेक्शन के लिए होगा. ये फीचर सिर्फ WhatsApp Business एंड्रॉयड ऐप के लिए जारी किया जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










