
WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अब अपने हिसाब से बदल सकेंगे हर चैट की थीम
AajTak
WhatsApp Theme Update: वॉट्सऐप पर आप जल्द ही अपनी मर्जी की थीम हर चैट के लिए सलेक्ट कर सकेंगे. फिलहाल इस प्लेटफॉर्म पर आपको थीम चुनने का तो ऑप्शन मिलता है, लेकिन वो सभी चैट्स के लिए एक जैसी होती है. नए अपडेट के बाद आप हर चैट के लिए अलग-अलग थीम चुन सकेंगे. साथ ही इन थीम्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर पाएंगे.
WhatsApp एक खास फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप किसी चैट के लिए पर्सनलाइज्ड थीम का इस्तेमाल कर सकेंगे. इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. हालांकि, ये फीचर फिलहाल सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा.
सिर्फ Android Beta वर्जन यूजर ही इस फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे. इस फीचर पर कंपनी लंबे समय से काम कर रही है. इसकी मदद से आप किसी स्पेसिफिक चैट के लिए खास थीम सलेक्ट कर पाएंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
आपको लग रहा होगा कि ये फीचर पहले से है. यानी आप चैट्स के लिए थीम पहले से सलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन यहां पर कहानी अलग है. लेटेस्ट फीचर की मदद से आप अलग-अलग चैट्स के लिए अलग-अलग थीम्स को सलेक्ट कर सकते हैं. आपको सभी चैट्स के लिए एक थीम सलेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कैसे हाइड करें सीक्रेट चैट, ये है खास टिप्स
Facebook Messenger पर यूजर्स को काफी पहले से ये फीचर मिलता है. यानी फेसबुक यूजर्स लंबे समय से अलग-अलग चैट्स के लिए अलग-अलग थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वॉट्सऐप के इस फीचर की तमाम डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. इसमें आपको कई सारे कलर का ऑप्शन मिलेगा.
रिपोर्ट्स की मानें, तो यूजर्स के पास 20 कलर का ऑप्शन होगा, जिसमें से वे अपने लिए किसी भी रंग को चुन सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स के पास 22 टेक्स्ट थीम का विकल्प भी होगा. आप इन दोनों का इस्तेमाल करके अलग-अलग कई सारे थीम क्रिएट कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










