
WhatsApp पर आया Hi Mum.. फिर शुरू होता है खेल, यूजर्स को लगा 57 करोड़ का झटका
AajTak
WhatsApp Scam: वॉट्सऐप पर स्कैमर्स ने कई तरह के जाल बिछा रखे हैं. इस साल एक स्कैम का शिकार हजारों लोग हुए हैं. इन लोगों ने 57 करोड़ रुपये से ज्यादा का झटका सहा है. अगर आप भी वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्कैम के बारे में आपको जान लेना चाहिए. इसमें फंसकर आपको भी हो सकता है बड़ा नुकसान.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है. इस ऐप का इस्तेमाल करोड़ों लोग रोजाना करते हैं. ऐसे में स्कैमर्स के लिए ये प्लेटफॉर्म मछलियों से भरे किसी तालाब की तरह है, जिसमें जाल फेंकने पर किसी ना किसी का फंसना निश्चित है. स्कैमर्स इन दिनों एक नई चाल चल रहे हैं, जिसमें Hi Mum या Hi Dad मैसेज आ रहा है.
दरअसल, भारत में इस तरह के स्कैम पहले भी देखे गए हैं, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्कैमर्स यूजर के किसी जानने वाले के नाम से पैसे मांगते थे. वॉट्सऐप पर चल रहा Hi Mum स्कैम कुछ ऐसा ही है. इसमें स्कैमर्स यूजर्स को उसके किसी जानने वाले शख्स के नाम से मैसेज करते हैं और उनसे ठगी करते हैं.
इस तरह के स्कैम्स को ऑस्ट्रेलिया में काफी ज्यादा स्पॉट किया गया है. वॉट्सऐप स्कैम में इस साल यूजर्स को अब तक 57 करोड़ से ज्यादा का झटका लग चुका है.
ऑस्ट्रेलिया कंपटीशन रेगुलेटर के मुताबिक इस साल सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में 11,100 लोगों के साथ ऐसा फ्रॉड हुआ है, जिसमें यूजर्स को 72 लाख डॉलर का झटका लगा है. सिर्फ अगस्त 2022 में ही 1100 लोगों से वॉट्सऐप पर ठगी हुई है.
WhatsApp पर चल रहे इस तरह के स्कैम का शिकार आप भी हो सकते हैं. लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स उन्हें बच्चे या फिर किसी रिश्तेदार के नाम पर मैसेज करते हैं. वो यूजर्स को विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि उनका फोन खो या टूट गया है और वो मुसीबत में हैं.
स्कैमर्स इसके बाद यूजर्स से कैसे भी करके पैसे ठगने की कोशिश करते हैं. कई बार वे खुद पर जान का खतरा बताते हैं, जिससे यूजर्स जल्द उनकी बातों में आ जाएं. जैसे ही कोई यूजर उनके जाल में फंसलता है, वे उसे किसी बैंक की डिटेल्स भेजते हैं और पैसे मांगते हैं. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










