
WhatsApp पर आया कमाल फीचर, अब मैसेज में बुक होगी Uber, बहुत आसान है तरीका
AajTak
WhatsApp Uber Booking: चैटिंग के लिए लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. वहीं कैब बुक करने के लिए Uber या Ola का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. अब आप वॉट्सऐप से ही कैब बुक कर सकेंगे. फिलहाल आपके पास Uber बुक करने की सुविधा मौजूद है. यानी WhatsApp से आप Uber राइड बुक कर सकते हैं. यहां आपको ऑटो, कैब और बाइक तीनों ही बुक करने का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं आप किस तरह से WhatsApp पर Uber बुक कर सकते हैं.
WhatsApp का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. भारत में इस इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं. इसका फायदा उठाने के लिए Uber और WhatsApp साथ आए हैं. उबर एक नया फीचर डेवलप कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए कैब बुक कर सकेंगे.
इस फीचर को दिसंबर 2021 की शुरुआत में भी इंट्रोड्यूश किया गया था. उस वक्त फीचर लखनऊ में टेस्ट किया गया था. दिल्ली एनसीआर में रहने वालों को यह फीचर इस हफ्ते से मिलेगा.
इसकी मदद से यूजर्स आसानी से कैब बुक कर सकते हैं. यह सर्विस इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषा में उपलब्ध है. आइए जानते हैं वॉट्सऐप से कैब बुक करने का तरीका.
सबसे पहले यूजर्स को Uber के बिजनेस वॉट्सऐप नंबर पर Hi सेंड करना होगा.
यहां आपको अपनी सुविधा के मुताबिक लैंग्वेज सलेक्ट करनी होगी.
चैटबॉट आपसे पिकअप लोकेशन पूछेगा. आप अपनी लोकेशन वॉट्सऐप से सीधे शेयर कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










