
WhatsApp ने जोड़ा कमाल का फीचर, अब फोटो से कॉपी हो जाएगा टेक्स्ट, जानिए डिटेल्स
AajTak
WhatsApp Update: वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. इन फीचर्स की वजह से यूजर्स को ऐप पर नए एक्सपीरियंस मिलते रहते हैं. WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर नया फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी फोटो से ही टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं. ये फीचर फिलहाल iOS वर्जन पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल.
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. भारत में ही इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ के पार है. इस ऐप का मालिकाना हक Meta के पास है. कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है.
WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए नया फीचर जारी किया है. कंपनी ने ऐप का नया वर्जन रिलीज किया है, जिसमें आपको एक बेहद दिलचस्प फीचर मिलेगा.
इसकी मदद से iOS यूजर्स किसी फोटो पर लिखा टेक्स्ट कॉपी कर सकते हैं. वैसे तो ये फीचर iOS में पहले भी मिलता था, लेकिन वॉट्सऐप ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ दिया है. इससे यूजर्स डायरेक्ट वॉट्सऐप से ही टेक्स्ट कॉपी कर सकते हैं.
नया अपडेट बीटा वर्जन का हिस्सा नहीं है. बल्कि कंपनी ने इसे स्टेबल यूजर्स के लिए जारी किया है. इस फीचर की डिटेल्स WABetaInfo ने शेयर की हैं. अगर आप एक iOS यूजर हैं और ये फीचर नहीं मिल रहा है, तो आपको ऐप स्टोर में जाकर WhatsApp को अपडेट करना होगा. इसके बाद आपको नया फीचर नजर आने लगेगा.
वॉट्सऐप पर कई दूसरे भी नए फीचर्स आने वाले हैं. ऐसा ही एक फीचर ऑडियो स्टेटस का है. इस फीचर की मदद से आप वॉट्सऐप स्टेटस पर वॉयस नोट्स शेयर कर सकेंगे. कंपनी ने हाल में ही इस फीचर को अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है. इसके लिए आपको प्राइवेट ऑडियंस भी सलेक्ट कर सकते हैं, जिससे उन्हीं लोगों को दिखेगा, जिन्हें आप चाहेंगे.
वॉट्सऐप के नए फीचर की मदद से आप 30 सेकेंड का ऑडियो स्टेटस लगा सकेंगे. इसके साथ ही ऐप ने स्टेटस रिएक्शन का फीचर भी जोड़ा है. इस फीचर की मदद से कोई यूजर आपके स्टेटस पर रिएक्ट कर सकता है. यूजर्स का स्टेटस अब उनकी प्रोफाइल पर रिंग के रूप में भी दिखता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










