
WhatsApp ने जारी किया ये नया फीचर, अब पेमेंट करना होगा और आसान
AajTak
WhatsApp के लिए भारत काफी बड़ा मार्केट है. यहां इसके 400 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. डिजिटल पेमेंट सेक्टर में इसका सीधा मुकाबला Paytm, Google Pay, PhonePe और Amazon Pay से है.
WhatsApp के लिए भारत काफी बड़ा मार्केट है. यहां इसके 400 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं. डिजिटल पेमेंट सेक्टर में इसका सीधा मुकाबला Paytm, Google Pay, PhonePe और Amazon Pay से है. गुरुवार को वॉट्सऐप ने कहा कि कंपनी ने अब अपने चैट कंपोजर में Rupee का सिंबल ऐड कर दिया है.
कंपनी ने कहा कि ₹ सिंबल ऐड करने से यूजर्स को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट भेजने में आसानी होगी. साथ ही आपको बता दें कंपोजर में मौजूद कैमरे से अब यूजर्स देशभर में मौजूद 20 मिलियन से ज्यादा स्टोर्स पर पेमेंट करने के लिए किसी भी QR कोड को स्कैन भी कर पाएंगे.
ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF) में बात करते हुए WhatsApp इंडिया में पेमेंट्स के डायरेक्टर मनीष महात्मे ने कहा कि कंपनी का मानना है कि नए सिंबल के आने से यूजर्स को पेमेंट करने में आसानी होगी. क्योंकि, अब उन्हें पेमेंट करने से पहले सेटिंग्स में जाना नहीं पड़ेगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ₹ सिंबल का रोलआउट शुरू कर दिया गया है और ये आने वाले हफ्तो में भारत के सभी यूजर्स को मिल जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










