
WhatsApp के इन यूजर्स को जल्द मिल सकता है Snapchat का ये शानदार फीचर
AajTak
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को काफी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. इसके लिए WhatsApp कई नए फीचर्स को लॉन्च करता रहता है. इसके अलावा ये कई फीचर्स की टेस्टिंग भी कर रहा है. अब खबर आ रही है ये Snapchat के एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स के एक्सपीरिएंस को काफी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. इसके लिए WhatsApp कई नए फीचर्स को लॉन्च करता रहता है. इसके अलावा ये कई फीचर्स की टेस्टिंग भी कर रहा है. अब खबर आ रही है ये Snapchat के एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए Snapchat के View Once फीचर का बीटा टेस्ट कर रहा है. इसका मतलब अगर आपने किसी को फोटो या वीडियो भेजा है तो ये सीन होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा. ये फीचर WhatsApp बीटा वर्जन 2.21.140.9 में है. इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉयड बीटा के लिए जारी किया गया था. आइए जानते हैं ये फीचर क्या है और कैसे काम करेगा. ये फीचर Snapchat के लिए पहले से ही उपलब्ध है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










