
WhatsApp का बड़ा प्लान, ब्लॉक किया जाएगा स्क्रीनशॉट फीचर, ऐसे करेगा काम
AajTak
WhatsApp पर जल्द ही नया अपडेट आने वाला है, उसके बाद यूजर्स यूजर्स किसी दूसरे की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट्स नहीं ले सकेंगे. यह फीचर Android Beta वर्जन में भी टेस्ट किया जा रहा है. इसकी मदद से कंपनी यूजर्स की पर्सनल इंफोर्मेशन पर बेहतर कंट्रोल देना चाहता है. WhatsApp के इस अपकमिंग अपडेट के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp ने इस साल मार्च में जानकारी दी थी कि वह जल्द ही यूजर्स के पास एक सुविधा को हटाने जा रहा है. इसके बाद कोई भी WhatsApp यूजर्स किसी दूसरे यूजर्स के WhatsApp Profile Photo का स्क्रीनशॉट्स नहीं ले सकेगा. यह अपडेट यूजर्स की प्राइवेसी के मद्देनजर लाया जा रहा है. इस फीचर का नाम Screenshot blocking – profile photo है.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WA Beta Info ने बताया कि WhatsApp एक नया अपडेट ला रहा है, जिसके बाद IOS यूजर्स किसी दूसरे यूजर्स की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट्स नहीं ले पाएंगे.
Android के WhatsApp Beta वर्जन में अभी यूजर्स किसी दूसरे के प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉ्टस नहीं ले सकते हैं. हालांकि अभी यह फीचर iOS प्लेटफॉर्म पर भी नहीं आया है, जल्द ही इसका टेस्टिंग शुरू होगी.
WA Beta Info ने एक स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि स्क्रीनशॉट्स लेने पर यूजर्स को कुछ ऐसा मैसेज दिखेगा. स्क्रीनशॉट्स में ऊपर 'स्क्रीन कैप्चर ब्लॉक्ड' लिखा मिलेगा. इसके बाद नीचे लिखा कि हर किसी की प्राइवेसी का ध्यान रखा है. ये स्क्रीन कैप्चर ब्लॉक हो चुका है.
यह भी पढ़ें: एक फीचर को लेकर सरकार से भिड़ गया WhatsApp, क्या देश से जाना ही है विकल्प?
WA Beta Info ने लिखा, हमारा ओपिनियन है कि कंपनी इससे यूजर्स को उनकी पर्सनल इंफोर्मेशन पर बेहतर कंट्रोल देना चाहती है. इससे प्रोफाइल फोटो के मिस यूज को भी रोकना चाहती है. हालांकि इस फीचर की मदद से पूरी तरह से रिस्क को खत्म तो नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह प्राइवेसी कंट्रोल को लेकर एक बेहतर कदम है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










