
WhatsApp का नया अवतार, बड़ी होगी प्रोफाइल फोटो, कॉलिंग में नजर आएगा अलग लुक
AajTak
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है. इस अपडेट के तहत Apple iPhone यूजर्स को कॉलिंग का नया इंटरफेस देखने को मिलेगा, जो पहले की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा. इसमें प्रोफाइल फोटो बड़ी और अन्य आइकन भी बड़े साइज में दिखाई देंगे. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp एक लगातार अपडेट होने वाला प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद इसका यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर करना है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है और भारत में भी इसके करोड़ों यूजर्स हैं. अब इस प्लेटफॉर्म में iPhone यूजर्स को नया कॉलिंग इंटरफेस मिलेगा. ये जानकारी WA Beta Info ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके शेयर की है.
अगर आपने WhatsApp कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल किया है और उससे ऊब चुके हैं. अब कंपनी ने नया कॉलिंग इंटरफेस रोल आउट कर दिया है. अब कॉलिंग बार में न्यू बटंस नजर आएंगे. ये जानकारी WA Beta Info ने शेयर की है, जो WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करता है और उनकी जानकारी शेयर करता है.
Android के लिए WhatsApp Beta वर्जन में कंपनी ने कई फीचर्स से पर्दा उठाया है. यहां काफी मॉडर्न कॉलिंग स्क्रीन दिया है. इस बदलाव के तहत यूजर्स को अपडेटेड बटन मिलेंगे. इसमें बड़ा प्रोफाइल फोटो और कुल मिलाकर कंटेंपरेरी डिजाइन मिलेगा. यह डिजाइन काफी आकर्षक और यूजर फ्रेंडली होगा.
यह भी पढ़ें: WhatsApp लाया नया फीचर, अब साइबर ठगी से बचना होगा आसान, ऐसे करेगा काम
WhatsApp ने इस तरह का रोलआउट iOS यूजर्स के लिए जारी किया है. ये अपडेट version 24.14.78 वर्जन में देखने को मिलेगा. जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. न्यू इंटरफेस कई लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकता है और यह आम यूजर्स को भी काफी पसंद आने वाला है.
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp पर आपकी फोटो को एडिट करेगा मेटा AI, जानें कैसे करेगा काम?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










