
WhatsApp का गजब फीचर, सेटिंग में करें ये बदलाव, दो फोन में चलेगा एक ही अकाउंट
AajTak
How to use one WhatsApp Account on two phone: क्या आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट दो अलग-अलग फोन्स में यूज करना चाहते हैं. इसके लिए आपको एक सेटिंग में बदलाव करना होगा. इस सेटिंग के बाद आप दो फोन में आसानी से एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को यूज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.
WhatsApp मल्टी डिवाइस फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप वॉट्सऐप अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइसेस पर यूज कर सकते हैं. यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए वॉट्सऐप ऐप डेवलपर्स इस पर नए-नए फीचर्स जोड़ते रहते हैं. ऐसा ही एक फीचर लिंक डिवाइस है.
इस फीचर की मदद से आप वॉट्सऐप को एक से ज्यादा डिवाइस पर यूज कर सकते हैं. हालांकि, इस पर एक से ज्यादा स्मार्टफोन का ऑप्शन नहीं मिलता है. यानी आप एक से ज्यादा स्मार्टफोन पर एक ही WhatsApp Account को आधिकारिक तौर पर यूज नहीं कर सकते हैं.
अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एक ट्रिक इस्तेमाल करनी होगी. आइए जानते हैं आप किस तरह से दो स्मार्टफोन पर एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को यूज कर सकते हैं.
एंड्रॉयड अथॉरिटी ने इस ट्रिक को स्पॉट किया था. आपको करना बस इतना होगा कि अपने सेकेंडरी फोन को टैबलेट की तरह दिखना होगा. यानी वॉट्सऐप की नजर में तो आप एक ही स्मार्टफोन पर अपना अकाउंट यूज कर रहे होंगे. क्योंकि दूसरा फोन ऐप की नजर में एक टैबलेट होगा.
इसके लिए आपको अपने प्राइमरी फोन पर WhatsApp Beta डाउनलोड करना होगा. अगर आपने वॉट्सऐप के बीटा प्रोग्राम के लिए साइन-इन नहीं किया है, तो आपको Beta v2.22.25.8 या इससे ऊपर का कोई वर्जन डाउनलोड करना होगा.
APK डाउनलोड करने के बाद आपका मौजूदा वॉट्सऐप ऑटोमेटिक अपडेट हो जाएगा. आपको अलग से कोई सेट-अप नहीं करनी होगी. यहां आपको होम स्क्रीन पर वॉट्सऐप का टैबलेट सपोर्ट का अलर्ट आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










